March 17, 2026 7:18 am

आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार दो लोग गंभीर

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। थाना क्षेत्र के रहुला जफरपुर मार्ग फत्तेपुर गांव के निकट दो बाइक आमने सामने भिड़ गयीं जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार इकबाल 45 वर्ष पुत्र नवाब निवासी मोहल्ला औलाद गंज थाना सांडी जो कन्नौज दवा लेने जा रहा था जब फत्तेपुर गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे अर्पित शुक्ला 30 वर्ष पुत्र दुर्गेश निवासी ग्राम बघियारी थाना माधौगंज के साथ टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए दोनों घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी बिलग्राम लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल इकबाल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें