March 17, 2026 5:27 am

नपाप अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने की पत्रकार वार्ता

कहा नगर का कायाकल्प करना हमारा सपना

बिलग्राम हरदोई। ।कस्बे के जाने माने समाजसेवी आसिफ अली उर्फ सम्मू भाई ने धनतेरस दीपावली को देखते हुए अपने आवास पर शनिवार शाम 4:00 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जिसमें पत्रकारों को जानकरी देते हुए बताया है की वह आगामी पालिका चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

 

इसके लिए कस्बे की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और वह पूरे दमखम के साथ नगर पालिका का चुनाव लड़ेंगे अगर जनता जनार्दन ने मौका दिया तो कस्बे की गड्ढा युक्त सड़कें, बिजली की जर्जर लाइन, जैसी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा

उन्होंने पत्रकारों को ये भी आश्वासन देते हुए कहा कि अगर वह नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए तो पत्रकारों के लिए एक जगह बैठने का इंतजाम जरूर करेगें जहां पर पत्रकार बैठ कर अपना काम सुकून से कर सकें। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से ही गरीबों के दुख दर्द का साथी रहा है। और हमेशा गरीबों का हमदर्द रहेगा

 

इस अवसर पर आये सभी पत्रकारों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी और साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं को उपहार से नवाज़ा।

इस दौरान सज्जाद हुसैन एडवोकेट, पत्रकार अजयराज त्रिवेदी, विवेक, फारुख कुरैशी, कमरुल खान, इस्लाम, नफीस अहमद, हाफिज तरीक अहमद, निशांत शुक्ला,मोहम्मद रिजवान, सैफ जाफरी, एहसान खान, समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें