March 17, 2026 4:41 am

त्याग, साहस और समर्पण की प्रतीक श्रीमती सोनिया गांधी जी-आशीष सिंह

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गाँधी का जन्मदिन हरदोई कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया।उनके चित्र पर रोली का तिलक कर उनके दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने की कामना की गई।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि त्याग, साहस और समर्पण की प्रतीक हैं।सोनिया गांधी ।विपरीत परिस्थितियों में सोनिया गाँधी का साहसिक सफल नेतृत्व हमें सदैव प्रेरित करता है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि अपना सब कुछ देश के नाम न्योछावर कर जिन्होंने हमेशा त्याग और समर्पण की मिसाल पेश की, ऐसे नेता भारत की राजनीति में बहुत कम ही हुए।उनमें से एक श्रीमती सोनिया गाँधी जी भी हैं।
जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी ने कहा कि यूपीए के संयोजक के तौर पर कांग्रेस सरकार में उन्होंने गरीबों, मजदूरों, के अधिकार के लिए कानून बनवाये।व किसान कर्जा माफी करके किसानों को राहत दी।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि श्रीमती सोनिया गाँधी जी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में दो बार यूपीए सरकार बनी।आज भी उनका व्यक्तित्व हम सभी को साहस व परिश्रम के साथ सच्चाई के लिए संघर्ष करना सिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें