March 15, 2026 5:42 pm

दो दशक बाद सवायजपुर में कोतवाली का सपना हुआ साकार,एसपी ने कोतवाल को सौंपी चाबी

 

सवायजपुर,हरदोई। दो दशक से सवायजपुर में कोतवाली का सपना आखिरकार रविवार को साकार हो गया।क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू व पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यालय का फीता काट कर कोतवाली का उद्घाटन करते हुए कोतवाल को चाबी सौंप दी।


रविवार को सवायजपुर में कोतवाली का उद्घाटन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आधुनिक युग मे आधुनिक पुलिसिंग का जमाना है। एसपी राजेश द्विवेदी ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को गाड़ी की चाबी सौंपी तथा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सीयूजी फोन भेंट किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा हमारी सरकार में जो नामचीन माफिया थे उन सभी के किले ध्वस्त हो चुके हैं । भाजपा सरकार में पुलिस बगैर किसी दवाब के काम कर रही है। उन्होंने कहा आज मुझे बेहद खुशी है कि मैं सवायजपुर कोतवाली का शुभारंभ कर रहा हूँ ।

विधायक रानू सिंह ने कहा कि लगभग दो दशकों से इस कोतवाली के लिये हमने संघर्ष किया । कोतवाली में 4 उपनिरीक्षक 5 हेडकांस्टेबल, 27 आरक्षी व 6 महिला आरक्षियों की तैनाती की गयीं हैं । सवायजपुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पहले दिन आईपीसी की धारा 504, 506 में मामला दर्ज किया गया है ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी हरपालपुर, क्षेत्राधिकारी शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी हरियावां, क्षेत्राधिकारी संडीला, क्षेत्राधिकारी कार्यालय व प्र0नि0 सवायजपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें