March 17, 2026 3:09 am

जीएसटी टीम के आने की भनक लगते ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान एवं दुकान बंद करके हो जाते रफूचक्कर

हरपालपुर,हरदोई।जिले में लखनऊ से आई जीएसटी टीम कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। जिसको लेकर हरपालपुर कस्बे में रविवार को व्यापारियों को टीम आने की भनक लगते ही अपने प्रतिष्ठान एवं दुकानों को बंद करके व्यापारी रफूचक्कर होते नजर आए हैं।
हरपालपुर कस्बे के सैकड़ों व्यापारियों के पास जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं है। वही नाही वह टैक्स भर रहे हैं।रविवार को कस्बे में जीएसटी टीम आने की भनक लगते ही व्यापारी अपने प्रतिष्ठान एवं दुकान बंद करके रफूचक्कर हो गए हैं।क्षेत्र से सैकड़ों गांव के लगभग 50 हजार से अधिक ग्रामीण कस्बे में खरीदारी करने के लिए आते हैं। वही कस्बे के व्यापारी आसपास के क्षेत्रों से जीएसटी टीम आने की जानकारी पूरे दिन एकत्र करते रहते हैं। जैसे ही उन्हें कोई पड़ोसी क्षेत्र का व्यापारी बता देता है। कि जीएसटी टीम आने वाली है। वैसे ही कस्बे के सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान एवं दुकानों को बंद करके रफूचक्कर हो जाते हैं। जिससे क्षेत्र से खरीदारी करने के लिए आने वाले ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सूत्रों की मानें तो कस्बे के सैकड़ों व्यापारी ऐसे हैं।जो कि बड़े-बड़े प्रतिष्ठान एवं दुकानों को संचालित कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने जीएसटी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। जिससे वह सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं। दुकानें बंद होने से क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें