बिलग्राम,हरदोई।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का एक फिर मामला सामने आया है। यहां पर मरीजों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा जानकारी के मुताबिक नगर के ही सतीश बाथम अपनी बेटी को लेकर स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचे थे उनकी बेटी को कुत्ते ने काट लिया था इस कारण उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने की जरूरत पड़ी थी वो जब अस्पताल पहुंचे तो वहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने वाला कोई नहीं दिखाई दिया एक जागरूक व्यक्ति ने जब उनकी समस्याओं के संबंधित स्टेटमेंट लेना चाहा तो उसी दौरान सीएचसी अधीक्षक को इसकी भनक लग गई उन्होंने फार्मासिस्ट को फटकार लगाई जिसके बाद आए हुए मरीज को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा सका।















