March 17, 2026 2:36 am

किशोरी को भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को भेजा गया जेल।

बिलग्राम हरदोई । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के पिता ने बिलग्राम कोतवाली में तहरीर देकर लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम जैतापुर गांव निवासी नीरज पुत्र रामआसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।जिस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुट गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना मिलने के बाद आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें