March 17, 2026 4:19 am

नकाब लगाकर अज्ञात चोर,नगदी एवं जेवरात लेकर फरार

हरपालपुर/ हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोर एक घर में नकब लगाकर नगदी समेत जेवरात लेकर फरार हो गए हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी कल्लू पुत्र रामपाल ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसके मकान में अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर घर में रखी 20 हजार रुपये की नकदी एवं 70 हजार रुपये के सोने चांदी के जेवरात अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए हैं। घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गई है।अरवल थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें