March 16, 2026 11:54 pm

गाय बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, खाई में घुसी, पिता पुत्र घायल

बिलग्राम/हरदोई।कटरा बिल्हौर मार्ग रोशनपुर गांव के पास अचानक गाय बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई।बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल बाइक सवार सतेंद्र 27 वर्ष पुत्र रामचंद्र हिमांशु 8 वर्ष पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम सडियापुर थाना बिलग्राम जो अपने गांव से खिचड़ी खाने भिखारी पुरवा गांव जा रहे थे ,जैसे ही बाइक रोशनपुर गांव के पास पहुंची तभी अचानक सामने गाय आ गई।गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में घुस गई। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायल बाइक सवार सतेंद्र की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें