January 29, 2026 7:38 pm

हाथ से हाथ जोडो अभियान का निमंत्रण देने निकले कांग्रेसी

पाली,हरदोई।भारत जोडो यात्रा को जनसमर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने व हाथ से हाथ जोडो अभियान का निमंत्रण देने कांग्रेसी निकले।प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे  के निर्दशानुसार,राहुल गाँधी की भारत जोडो यात्रा को समर्थन देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करने के लिए धन्यवाद पद यात्रा का आयोजन सवायजपुर  विधानसभा के नगर पाली में किया गया।पदयात्रा का आयोजन कांग्रेस नेता कादिर खान ने किया।पदयात्रा का नेतृत्व समाजसेवी सवायजपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि देश भर में राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है।नफरत के खिलाफ मोहब्बत का पैगाम लोगों तक पहुंच गया है।आपसी भाई चारे को मजबूत करती हुई यह यात्रा आगे बढ़ रही है।समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि भारत जोडो यात्रा ने मोहब्बत का सन्देश देकर एकता, समता, सदभावना की भावना को मजबूती दी है।समाज का हर वर्ग जात पांत, धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर इस यात्रा के साथ जुड़ रहा है।इस क्रम में सवायजपुर विधानसभा से भी सैकड़ों साथी यूपी में यात्रा में शामिल हुए।हर गांव हर नगर में जन मानस राहुल जी के प्रयासों का समर्थन कर रहा है।धन्यवाद पदयात्रा के आयोजक कादिर खान  ने कहा कि पाली नगर की जनता व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा को आशीर्वाद देकर हमारा मनोबल ऊँचा किया है।इस अवसर पर साधू सिंह,निकेश सिंह यादव, आमिर, प्रवेश कुमार, शादाब कुरैशी, रामनिवास कुशवाहा, गुलशेर खान, शमशेर, असलम, इस्तियाक, रईस खान, फैजान वारसी, सलीम, नाजिर अली, इसरार खान, मलिक आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें