March 15, 2026 5:11 pm

भाजपा महिला मोर्चा ने जी 20 का भारत द्वारा नेतृत्व करने पर मनाई खुशी     

हरदोई।भारतवर्ष यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में जी-20 का नेतृत्व कर रहा है यह हम सभी भारतीयों के लिए अत्यंत हर्ष व गर्व का विषय है।भारत दिसंबर 22 से नवंबर 23 तक जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है इस उपलक्ष्य में श्रीमती अलका गुप्ताजी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हरदोई के नेतृत्व में श्रीराम जानकी मंदिर हरदोई में आयोजन कर बहनों के साथ हाथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व भारत माता के जयकारे लगाकर जश्न मनाया और यशस्वी प्रधानमंत्री ममोदी जी के प्रति आभार व अभिनंदन व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमती अलका गुप्ता जी जिलाध्यक्ष के साथ महिला मोर्चा की बहनो में नगर अध्यक्ष मधुबाला ,कविता टंडन,पदमा गुप्ता,रीना सिंह, शशि,गीता,पूनम   आदि बहने व अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें