March 17, 2026 4:08 am

आबकारी एवं पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पकड़ी

हरदोई।जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में
आबकारी एवं पुलिस ने
अवैध कच्ची शराब पकड़ी।
थाना हरियावां के ग्राम मरई,थाना बेहटा गोकुल के ग्राम सिकंदरपुर बाज़ार,थाना मंझिला के ग्राम माधौपुर ,थाना साण्डी के ग्राम आदमपुर,थाना बिलग्राम के ग्राम गुजरई तकिया में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान सघन तलाशी में लगभग 155 लीटर अवैध कच्ची शराब, एवं लगभग 250 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे 06 अभियोग पंजीकृत किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें