March 17, 2026 1:22 am

कोचिंग छात्रों ने दबोचा साइकिल चोर

हरदोई।बिलग्राम चुंगी स्थित आशीष सिंह की कोचिंग के पास एक साइकिल चोर पकड़ा गया। साइकिल चोर पूर्व में भी कोचिंग से बच्चो की कई बार साइकिल चुरा चुका है। पकड़े गए साइकिल चोर अपने आप को ग्राम सथरी का रहने वाला बता रहा है और उसके पास से साइकिल का ताला खोलने वाला पेचकस भी बरामद हुआ है। साइकिल चोर ने इससे पहले भी साइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। कोचिंग छात्रों ने साइकिल चोर को पकड़ने के बाद चोर को राधानगर चौकी को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें