March 16, 2026 11:52 pm

पीड़िता ने नर्स स्टाफ पर लगाया सुविधा शुल्क लेने का आरोप, मारने का भी दिया प्रार्थना पत्र

हरदोई। पीड़िता ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से नर्स व स्टाफ द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने व मारपीट करने का आरोप संबंधी पत्र दिया है।
रूबी पुत्री छैल बिहारी मिश्रा निवासी ग्राम धोबिया, थाना पिहानी, जिला हरदोई की रहने वाली है। प्रार्थिनी के छोटे भाई अंशुल मिश्रा की पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती थी, आपरेशन से लड़की का जन्म हुआ। आज दिनांक 20.01.2023 को समय लगभग 12:30 बजे प्रार्थिनी उक्त मरीज रेनू मिश्रा की छुट्टी कराकर प्रार्थिनी व सभी परिजन घर जा रहे थे तभी प्रियका नर्स, आंबेका नर्स प्रिंस वार्ड न्याय तथा कमरा 06 में नियुक्त डा विनीता चतुर्वेदी ने प्रार्थिनी से रूपया मांगे।प्रार्थिनी की माँ ने उक्त सभी लोगो को 200 रू० प्रति व्यक्ति दिये किन्तु प्रियंका 500 रू0 प्रति व्यक्ति माँग रही थी प्रार्थिनी ने कहा ,इतने रुपया मेरे पास नही है 10 दिन से मरीज भर्ती रहा। उक्त प्रियंका ने प्रार्थिनी को थप्पड़ मारा तथा उक्त सभी लोगों ने प्रार्थिनी व उसकी माँ को गन्दी -2 मालियाँ देकर भगा दिया। प्रार्थिनी को सभी लोगों ने अस्पताल के अन्दर मारा व गाली गुप्तारी दी।प्रार्थिनी ने विरोध बचाव कर वहाँ से भाग आयी। सभी लोगो ने जान से मारने की धमकी दी है। उक्त घटना की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें