March 17, 2026 5:52 am

मार्ग दुर्घटना में दो की मौत परिवार में मचा कोहराम

बिलग्राम हरदोई, अभी अभी बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोशनपुर गांव में कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोड के किनारे खड़ी डीसीएम में मोटरसाइकल सवार ने मारी पीछे से टक्कर दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत

म्रतक सूरज की फाइल फोटो

म्रतकों में बघौली कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी रहे लटकू सेठ के इकलौते पुत्र सूरज गुप्ता उम्र 30 वर्ष व ग्राम गोपार निवासी आकाश गौतम 28 वर्ष पुत्र भगवानदीन की मौत हुई है

म्रतक आकाश का फाइल फोटो

लोगों के मुताबिक डीसीएम में कुछ खराबी आने के चलते रोड के किनारे सुबह से ही खड़ी थी शाम को बिलग्राम की ओर से आ रहे मोटरसाइकल सवार सूरज व आकाश उससे जा भिड़े टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोंनो बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को एम्बुलेंस की मदद से बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और म्रतकों के परिजनों को सूचना दी गई खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें