March 17, 2026 5:52 am

एंबुलेंस में आशा ने कराया प्रसव जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण स्वस्थ

*आशा बहू ने मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव*

*एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण स्वस्थ*

*पाली (हरदोई)* क्षेत्र के ज्यूरा गांव निवासी एक महिला को अस्पताल जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई एंबुलेंस के ईएमटी ने आशा के सहयोग से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराने के बाद पीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

भरखनी ब्लाक के ज्यूरा गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी प्रीती को प्रसव पीड़ा शुरू हुई उसके बाद परिजनों द्वारा 108 नंबर पर सूचना दी गई पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ प्रसव के लिए महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे निजामपुर मोड़ के पास महिला को अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई एंबुलेंस चालक आमोद कुमार ने मेडिकल टेक्निशियन गौरव राजपूत के कहने पर रास्ते में एंबुलेंस को रोककर आशा गिरजा यादव के और मेडिकल टेक्नीशियन ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया प्रीति ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ
आनंद शुक्ला ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित है

*रिपोर्टर अनुपम पाठक पाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें