March 15, 2026 5:12 pm

दोना पत्तल गोदाम में लगी आग मशीन वा कच्चा माल जलकर हुआ राख

 

पाली। रविवार सुबह दोना पत्तल की गोदाम में आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। आग की चपेट में आकर मशीन और दो लाख का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

पाली थाना थाना क्षेत्र के पैतापुर गांव निवासी विवेक सिंह के घर में दोना पत्तल की गोदाम है। उसी में वह दोना-पत्तल बनाते है। रविवार सुबह करीब तीन बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग में मशीन, फर्नीचर और हजारों रुपये का कच्चा माल जल गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन इस दौरान गोदाम में रखा हजारों का माल स्वःहो गया। पीड़ित ने थाने पहुँच कर सूचना दी है। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है

रिपोर्टर अनुपम पाठक पाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें