March 17, 2026 2:39 am

हरदोई के ऐतिहासिक नुमाइश मेले का हुआ शुभारंभ

हरदोई का ऐतिहासिक नुमाइश मेला का विधिवत पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
27 फरवरी तक चलेगी रामलीला और विविध कार्यक्रम
फोटो
हरदोई।शहर के नुमाइश ग्राउंड पर ऐतिहासिक नुमाइश मेला और दैनिक रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश पूजन और लक्ष्मी नारायण की झांकी मय संकीर्तन के साथ प्रारंभ हुई। हवन और यज्ञ हुआ।
श्री राम लीला मैदान हरदोई में जनपद का प्राचीन श्री रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ आरंभ हुआ,जिसमें भगवान श्री रामचंद्र जी की बारात दिनांक 11 फरवरी 2023 दिन शनिवार को बड़े धूमधाम के साथ लीला मैदान से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मेला मैदान वापस होगी।
मेला श्री राम लीला हरदोई के मुख्य आयोजक व संचालक पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरदोई, और पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हरदोई राम प्रकाश शुक्ला और लीला परामर्श समिति के संयोजक कृष्ण अवतार दीक्षित बाले तथा लीला परामर्श समिति के प्रेम शंकर द्विवेदी,अमलेंद्र मिश्र मोंटी बाबू, राकेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र त्रिवेदी, रजनीश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, विवेक चंद्र मिश्रा, उमेश चंद्र मिश्रा, सुरेश चंद्र पांडे, ने श्री गणेश पूजन हवन और यज्ञ किया।
मुख्य आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 29 जनवरी से प्रारंभ  हो रहे मेला का समापन 16 मार्च 2023 को होगा।
 दैनिक रामलीला के साथ विशेष कार्यक्रम विराट कवि सम्मेलन 2 मार्च ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू हरि बहादुर श्रीवास्तव, स्मृति गीत गायन प्रतियोगिता4, 5 मार्च,अजीमुश्शान मुशायरा 6 मार्च, विराट दंगल 12, 13, 14 मार्च,सुंदरकांड पाठ 14 मार्च, मां भगवती जागरण 15 मार्च और कन्या भोज एवं भंडारा 16 मार्च 2023 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें