March 17, 2026 4:05 am

दबंगो पर गरीब की झोपड़ी जलाने का आरोप

दबंगो ने रंजिशन झोपड़ी को किया आग के हवाले
50 हजार की नगदी और सामान जलकर हुआ राख
झोपड़ी खाक होने से खुले में रहने को मजबूर हुआ बुजुर्ग
हरदोई। मल्लावां कोतवाली इलाके में दबंगों ने एक वृद्ध की झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे पीड़ित का सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद शिकायत पर पुलिस मामले के जांच में जुटी है। बताते चले कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के साहिमपुर निवासी पुत्तू लाल ने गांव के दबंगो पर आग लगाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती रात को गांव के रहने वाले अर्जुन पुत्र भोला, कमलेश पुत्र नंदराम ने उसके छप्पर में आग लगा दी। जिसमें उसके छप्पर के नीचे रखें कपड़ा, रजाई व चारपाई समेत 50 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित पुत्तू लाल ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास रहने के लिए कोई झोपड़ी भी नहीं रह गई है। सर्दी के महीने में वह खुले में रहने को मजबूर है। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया है। इस संबंध में जब कोतवाल शेषनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की गई है। जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर आग लगाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही अन्य दूसरे लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें