March 18, 2026 9:51 am

बिलग्राम, उमराह के मुबारक सफर पर चार जायरीन रवाना

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।। नगर से बुधवार को मुबारक सफर उमराह के लिये एक दम्पति सहित चार जायरीनों का जत्था रवाना हुआ, जत्थे में शामिल लोगों को फूल माला पहना कर रवाना किया गया ये जायरीन पंद्रह दिन तक मक्का मदीना शरीफ की जियारत करके वापस आयेगें, कस्बे के मोहल्ला मलकंठ के रहनेवाले अली रजा व ग्राम रहुला निवासी मोमिन उर्फ बल्ला, वहीं उनके साथ कन्नौज क्षेत्र के रौनी निवासी हाजी पप्पू व उनकी पत्नी भी सफर ए उमराह के लिए रवाना हुए परिजनों व ग्राम वासियों ने सभी जायरीनों को फूल माला पहना कर विदा किया और मक्का मदीना पहुंच कर मुल्क व ग्राम वासियों के लिये अमन चैन की दुआ मांगने की दरखास्त की इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी अजमत कानपुर, शमीउल्लाह कन्नौज, रियाज़ उर्फ पप्पू मटियामऊ,मुजस्सिम, मुजम्मिल, मुजीब, एडवोकेट रेहान, पूर्व प्रधान बुद्धा खां, मोबीन खान, आमीन मेरठी, आफताब, आमीन, डाक्टर जुबैर, डाक्टर जीशान, आमीन उर्फ चिरंजू, सगीर कोटेदार, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें