March 16, 2026 8:08 pm

बिलग्राम, नवविवाहित जोड़ा फांसी पर झूला हुई मौत

फरवरी माह में दोनों की हुई थी शादी घठना स्थल पर पुलिस बल मौजूद

कमरुल खान

*बिलग्राम हरदोई ।। नगर के मोहल्ला मलकंठ पर एक नवविवाहित जोड़े का शव घर के अंदर आमने-सामने फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया है जिसके बाद पूरे मोहल्ले सनसनी फैल गई आनन-फानन में पुलिस का भारी फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गया खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिलग्राम, अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई भी मौके पर पहुंच गये शवों को उतार कर पुलिस जरूरी कार्यवाही करने में जुट गयी है मोहल्ला वासियों ने बताया कि अभी हाल ही के फरवरी माह में दोनों की शादी हुई थी म्रतक कफील 20 वर्ष पुत्र गुफरान आटो रिक्शा चला कर अपना पेट पालता था वो आज ही अपनी पत्नी मौसम उर्फ मजहबी उम्र 18 वर्ष को ससुराल से विदा करा कर बिलग्राम लाया था जिसके बाद ये घटना घटी फिलहाल पुलिस ने शव को कव्जे में लेकर जरूरी कार्यवाई शुरू कर दी है पुलिस ने बताया की फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं है जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें