March 15, 2026 4:57 pm

निखिल ने जनपद में टाप प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया

घर से लेकर स्कूल और आसपास क्षेत्र में खुशी का माहौल

कमरुल खान

बिलग्राम हरदोई ।। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परिणामों में एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रदेश व जनपद की शीर्ष सूची में अपना स्थान बनाया।


विद्यालय के निखिल कुमार ने 97.1% व,600 में 583 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठा व जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तो वहीं राज वर्मा 97% व 600 में 582 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से छठा व जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।आस्था विश्वकर्मा ने 95.5% (600 में 570) अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त किया।इसके अतिरिक्त कक्षा 10 में विद्यालय के 65 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें 15 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।तो वहीं विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका रीना सिंह तथा प्रिंसिपल खुशबू उपाध्याय ने बच्चों द्वारा स्थापित किये गए इस कीर्तिमान की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।वहीं इण्टरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय के कार्तिकेय गुप्ता ने 94.80% (500 में 474) अंको के साथ जनपद में स्थान प्राप्त किया।तथा राहुल सिंह ने 94.60% (500 में 474) अंक जनपद में स्थान प्राप्त कर अपने गुरुओं तथाविद्यालय का मान बढ़ाया।कक्षा 12 में विद्यालय के 52 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें 4 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये।बच्चों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर विद्यालय की शैक्षणिक निदेशिका सरोज कटियार ने अपने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें