March 16, 2026 10:34 pm

विद्यालय जाने के लिए कमरे में रखा, बस्ता उठाने गये छात्र को सांप ने डसा हुई मौत

कमरे में बस्ता उठाने गए बालक को सर्प ने डसा,मौत

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी एक छात्र बुधवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए कमरे के अंदर रखी पुस्तकों से भरे बैग को उठाने गया था। तभी उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी कमलेश का 10 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम बुधवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए तैयार होकर कमरे के अंदर रखे पुस्तकों से भरे बैग को उठाने के लिए गया। तभी बैग के पीछे छिपे बैठे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले आए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बहन दो भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मां कुंती का रो रो कर बुरा हाल है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें