March 15, 2026 5:13 pm

बिलग्राम, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या करने का आरोप

बिलग्राम हरदोई ।। थाना क्षेत्र के नाऊ पुरवा गांव में एक महिला ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली है।जबकि मायके पक्ष की ओर से महिला को मारकर लटकाने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुलेखा दीक्षित 38 वर्ष पत्नी धीरेंद्र निवासी ग्राम नाऊपुरवा की शादी 21 वर्ष पूर्व धीरेंद्र के साथ हुई थी मृतक महिला का मायका बेहटी गांव में हैं।
पति धीरेंद्र ने बताया कि मेरी पत्नी की, पुत्री आराध्या के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी मां बेटी की कहासुनी को लेकर मेरे द्वारा पत्नी को डांटा गया था जिससे नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं महिला के मायके पक्ष के भाई व मां ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से मेरी पुत्री को उसके मायके नहीं भेजा गया जब भी कोई बुलाने जाता है तो उसको वहां से भगा दिया जाता था यही नहीं मेरी पुत्री के साथ लगातार मेरा दामाद मारपीट करता था इससे साफ जाहिर हो रहा है कि मेरी पुत्री को मारकर लटकाया गया है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक डीडी सिद्धांत ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें