March 16, 2026 10:33 pm

12 अगस्त से 23 अगस्त के मध्य किया जायेगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

हरदोई:* जिलापूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न को अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा प्रति कार्ड) एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 02 किग्रा गेहूं व 03 किग्रा चावल (कुल 05 किग्रा प्रति यूनिट) का निःशुल्क वितरण 12 अगस्त से 23 अगस्त 2023 के मध्य किया जायेगा। खाद्यान्न के वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 23 अगस्त 2023 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ०टी० पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।

रिपोर्ट- पी.डी.गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें