March 15, 2026 6:14 pm

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत के मामले में मायका पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ।। गुरुवार को हुई संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत के मामले में मायका पक्ष की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए
मायका पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता को जलाकर मार दिया गया है ।
गुरुवार को विवाहिता सरोज देवी 42 वर्ष पत्नी प्रमोद कुमार जो बुरी तरह से जलकर सीएचसी में भर्ती हुई थी जहां से उन्हें तत्काल हरदोई रेफर कर दिया गया था मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर विवाहिता की मौत हो गई थी। विवाहिता का मायका पंचमखेड़ा थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव लगता है। उनके पिता नन्हे लाल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर विवाहिता को जलाकर मार डालने का अपने दामाद पर आरोप लगाया था ।
शुक्रवार को विवाहिता का शव जब वापस गांव की ओर पसनामऊ की ओर ले जाया जा रहा था तो मायका पक्ष व ससुराल पक्ष ललौली चौराहा पर हंगामा कर दिया जिसके बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया और कहा कि जो भी तहरीर मिलेगी उसके अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इसके बाद शव को पसनामऊ गांव के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें