February 7, 2026 2:00 am

वन क्षेत्रा अधिकारी ने डीसीएम में लदी लकड़ी को किया सीज

*कछौना, हरदोई।* कछौना के युवा तेज तर्रार ईमानदार छवि के वन क्षेत्रा अधिकारी विनय कुमार सिंह ने गश्त के दौरान अवैध रूप से लोडिंग करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति शीशम जामुन की लकड़ी डीसीएम सहित पड़कर विधिक कार्रवाई की। लगातार अवैध कटान, अवैध आरा मशीन, अवैध कोयला भट्टियों पर अभियान चलाकर कार्यवाई की जा रही है।

बताते चले पूर्व में वन कर्मियों की मिलीभगत व पुलिस के संरक्षण में जिला उद्यान विभाग की गलत रिपोर्टिंग के चलते लकड़ी माफियाओं द्वारा अवैध कटान बदस्तूर जारी रखते थे। जागरूक नागरिकों की शिकायत के बावजूद गठजोड़ के चलते लकड़ी माफिया अपने कार्य को अंजाम देते थे। जिससे हमारा पर्यावरण को काफी नुकसान होता है। जिसका जीव जन्तुओं सहित मानव जीवन पर सीधा असर पड़ता है। अनजाने में मानव जीवन का स्वास्थ्य खराब होता है। इसी कारण में शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकार विनय कुमार सिंह अपनी टीम के०पी० सिंह, रोहित कुमार, आशीष कुमार, गश्त पर थे। इसी दौरान कोथावां सेंशन के अंतर्गत जनिगांव से भीखपुर ऐमा में एक डीसीएम से अवैध रूप शीशम जामुन की लकड़ी का अभिवहन किया जा रहा था। सटीक जानकारी देने पर उसके खिलाफ विधि कार्यवाही करते हुए लकड़ी वन रेंज में सीरीज कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गोमती नदी के किनारे लकड़ी माफिया सक्रिय हैं, जो सरकारी पेड़ों को काटकर मौका पाते ही लकड़ी को त्रिपाल से ढ़ककर आसपास के जिलों में बिक्री करते हैं। वन क्षेत्र अधिकारी के ताबड़तोड़ कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया हमारी ड्यूटी काफी महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। बिना पेड़ पौधे के जीवन संभव नहीं है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें