March 17, 2026 4:02 am

सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा युवा मोर्चा व प्रधान पति ने अमृत कलश में अक्षय व मिट्टी को किया संग्रहित

*कछौना, हरदोई।* विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत वुधवार को ग्राम पंचायत बाण मजरा पैरा बूथ संख्या 253 पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के पुत्र सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा युवा मोर्चा संचित अग्रवाल व प्रधान पति सिद्धिपाल सिद्धू ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत ग्रामीणों द्वारा संग्रहित करवाये। मिट्टी व अक्षत लेकर बुजुर्ग पुरुष महिलाएं बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। संचित अग्रवाल ने कहा यह एक अभियान सराहनीय कदम है। इसके माध्यम से देश के माटी से जुड़ते हैं। देश की आजादी में बलिदान करने वाले वीरों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरव को जानते हैं। उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर सूबेदार मेजर मंगल प्रसाद पाल, पूर्व प्रधान अजय पाल, पूर्व प्रधान गुरु प्रसाद, प्रधान कमालपुर सारिक, पूर्व प्रधान गौतम कनौजिया, पूर्व प्रधान टिकारी, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, बबलू सिंह कटका, रविन्द्र सिंह, राहुल अग्रवाल, शेरू, प्रतीक गुप्ता, श्रवण सिंह, सुभम बाजपेई, दिवाकर, संजीव, मुकेश सिंह बूथ अध्यक्ष, राकेश सिंह व ग्रामीण व संभ्रांत पुरूष महिलाएं व प्रधानाचार्य चन्द्रप्रकाश, आनंद, देवेंद्र व बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें