March 16, 2026 11:54 pm

क्षतिग्रस्त मार्ग की शिकायत पर सांसद हुए नाराज: अधिकारियों को लगाई फटकार, शीघ्र दुरुस्त करने के दिए निर्देश

कछौना, हरदोई।* लखनऊ पलिया हाईवे से ग्राम बघुआमऊ होते हुए हिया पुल तक संपर्क मार्ग जर्जर व गड्ढा मुक्त है। जिसके कारण आम जनमानस को आवागमन दुष्कर है। इस ज्वलंत समस्या के बारे में कछौना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मनोज तिवारी ने सांसद अशोक रावत को ज्ञापन दिया। जिसे संसद ने अन्य अधिकारियों को तत्काल गड्ढा भरने व सड़क दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश दिया।

बताते चले लखनऊ पलिया हाईवे मार्ग से ग्राम सभा बघुआमऊ होते हुए हिया पुल तक आवागमन हेतु संपर्क मार्ग है। यह मार्ग लखनऊ पलिया हाईवे व संडीला मल्लावां मार्ग को जोड़ती है। इस मार्ग पर दर्जनों ग्रामों के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन है। इस मार्ग पर कई विद्यालय स्थित है, कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया गया था। परंतु यह क्षेत्र अवैध मिट्टी खनन का हब है। इस मार्ग से बड़े पैमाने पर खनन माफिया मिट्टी खनन करके औद्योगिक क्षेत्र व ईंट भट्ठों को ले जाते हैं। इस मार्ग से ओवरलोड मिट्टी से लड़े डंपर गुजरने से सड़क चंद दिनों में गड्डो में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह उखड़ गई है। इस मार्ग पर जानलेवा गड्ढे हैं, बारिश के कारण इन गड्डो में पानी भर गया, गहराई का अंदाजा न लगने के कारण दो पहिया वाहन, स्कूली वाहन, एंबुलेंस गिर चुके हैं। कई लोग चुटहिल हो चुके हैं। इन खनन माफिया को पुलिस व राजस्व विभाग का संरक्षण प्राप्त होता है। जिससे उनके खिलाफ कोई आवाज उठाने को सहमत नहीं होता है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपने गांव के पत्रकार साथी मनोज तिवारी को अवगत कराया, उन्होंने इस गड्ढे को कई बार प्रमुखता से उठाया, सांसद ने मामले को गंभीरता से लिया, उच्च अधिकारियों को तत्काल सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें