March 10, 2026 10:13 pm

सपा सांसद एस.पी. सिंह का ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

मल्लावां हरदोई।। सपा के प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एस.पी. सिंह का अपने गृह जनपद पहुचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जगह जगह स्वागत किया गया।

सांसद बनने के बाद पहली बार हरदोई पहुचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जनपद की सीमा से लगाकर कई जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।

मल्लावां में सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू के कार्यालय पहुचने पर जिलाध्यक्ष शराफत अली व बृजेश वर्मा टिल्लू भईया , खालिद खां ने स्वागत किया। भव्य स्वागत से गदगद सांसद ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का बाजार खत्म होता जा रहा है। तभी तो ये लोग अयोध्या जैसी सीट भी हार गए। इन लोगों ने भगवान श्री राम तक का अपमान किया है। तभी तो भगवान को छोटा और मोदी जी को बड़ा दिखाया गया है। ये सिर्फ भगवान के नाम का लाभ लेना चाहते है। आज चारों ओर मंहगाई , गुंडागर्दी अपने चरम पर है। सपा सरकार बनने पर सपा ने जो भी वादे किए थे वह पूरे किए जाएंगे। आने वाले समय मे पीडीए फिर सपा की सरकार बनायेगे। सपा ही नौजवानों के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, भाईचारा की बात करती है। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि आने वाला समय पीडीए का है। कार्यकर्ता अभी से चुनाव में जुट जाएं। इस मौके पर टिल्लू भईया, जिला अध्यक्ष शराफत अली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवजन सभा नाजिम खान, विधान सभा अध्यक्ष बिहारी लाल यादव , पुर्व विधान सभा अध्यक्ष नसीम नेता,विप्र वर्मा, रजनीकांत, पूनम सरोज, शानू अख्तर, वशीउर रहमान सुगम कटियार, दिलशाद खान मटियामऊ, और हजारों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें