March 13, 2026 3:29 am

पाठशाला द ग्लोबल स्कूल का अभिनव अभियान के तहत थ्रू प्लेनेट्री सेव प्लेनेट्री कार्यक्रम का आयोजन

कछौना, हरदोई।* सुभाष शैक्षिक समूह संस्था के अध्यक्ष एवं माननीय विधान परिषद सदस्य इंजी.अवनीश कुमार सिंह के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल परिसर में एक अद्वितीय पर्यावरणीय संकल्पयज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस बार वृक्षारोपण को केवल औपचारिकता न मानकर इसे जीवन का गहन संदेश बनाया गया और इसे थीम दी गई “Through Plantree – Save Planetary” (प्लेनेट्री के माध्यम से ग्रह बचाओ)। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से आत्मिक रूप से जोड़ना, उनमें संरक्षण की चेतना जागृत करना और जिम्मेदारी का भाव गहराई तक रोपित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने, प्रबंधन की सहयोगी अर्चना, पाठशाला द ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. गार्गी श्रीवास्तव की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पमाल्य अर्पण कर किया। उस पावन क्षण में वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे प्रकृति स्वयं इस संकल्प का आशीर्वाद दे रही हो।
कार्यक्रम में पाठशाला द ग्लोबल स्कूल तथा मेधावी–40 में अध्ययनरत सहस्त्राधिक छात्रों को उनके पसंदीदा फलदार पौधे प्रदान किए गए। यह अभिनव प्रयोग बच्चों के भीतर पौधों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ। इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि “Through Plantree – Save Planetary” केवल वृक्षारोपण का अभियान नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय और सामाजिक संदेश “मोदी जी की मुहिम – एक पेड़ माँ के नाम” से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों में केवल पर्यावरणीय चेतना ही नहीं, बल्कि सर्वगुण सम्पन्न व्यक्तित्व के निर्माण की दिशा में भी मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पाठशाला द ग्लोबल स्कूल अपने छात्रों में जिम्मेदार, कर्त्तव्यनिष्ठ, धैर्यशील और देखभाल करने वाले गुणों को गहराई से विकसित करने का प्रयास करेगा।
पाठशाला प्रिंसिपल डॉ. गार्गी श्रीवास्तव ने अपने स्नेहिल उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “Through Plantree – Save Planetary” केवल एक थीम नहीं है, बल्कि यह जीवन का गहरा संदेश है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक पौधा देखभाल और धैर्य से फलता-फूलता है, उसी प्रकार बच्चों का जीवन भी ममता, जिम्मेदारी और सतत प्रयास से समृद्ध होता है। डॉ. श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने लगाए हुए पौधों को केवल हरियाली का प्रतीक न मानें, बल्कि उन्हें माँ के स्नेह और धरती के आशीर्वाद का स्वरूप समझकर पोषित करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब ये पौधे बड़े होंगे तो बच्चों के हृदय में भी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और पर्यावरण-प्रेम की जड़ें गहरी होंगी, और यही इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य है।
विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बच्चों का दायित्व केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल करना भी है। प्रत्येक छात्र को अपने पौधे की मासिक वृद्धि का रिकॉर्ड तैयार कर अध्यापिका से साझा करना होगा।
विद्यालय ने यह भी घोषणा की कि जो छात्र अपने पौधे की निरंतर देखभाल करते हुए उसका पहला फल विद्यालय में प्रस्तुत करेगा, उसे विशेष सम्मान और “Responsible, Dutyful, Caring & Patience Full Student” की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह प्रणाली अंक आधारित प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़कर मूल्य आधारित प्रोत्साहन का माध्यम बनेगी। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि प्रत्येक माह छात्रों के पौधों के साथ उनकी प्रगति का छायाचित्र लिया जाएगा और इसे अंकन गतिविधि से जोड़ा जाएगा। यह अंकन मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि विद्यार्थियों की अंतर्यात्रा का प्रतिबिंब होगा, जहाँ पौधे की ऊँचाई के साथ-साथ उनकी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और उत्तरदायित्वबोध भी विकसित होगा।
निस्संदेह, “Through Plantree – Save Planetary” केवल वृक्षारोपण का अभियान नहीं है। यह माँ के प्रति श्रद्धा का उत्सव है, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संस्कार है और बच्चों के जीवन में उच्च मानवीय मूल्य और जिम्मेदारी की गहरी जड़ें रोपने का माध्यम है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित धरोहर बनकर बच्चों के अंतरात्मा में पर्यावरणीय चेतना, संवेदनशीलता और शैक्षिक मूल्यों का स्थायी विकास सुनिश्चित करेगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता सत्यम शुक्ला जी, पाठशाला द ग्लोबल स्कूल तथा मेधावी–40 के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना अमूल्य योगदान दिया।

रिपोर्ट -पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें