March 24, 2026 9:18 pm

नव निर्माण के 9 वर्ष पूरे होने पर बिलग्राम में विकास कार्यों का उत्सव, विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां

 

नव निर्माण के 9 वर्ष: बिलग्राम में विकास की उपलब्धियों का हुआ उत्सव*

बिलग्राम, हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिलग्राम तहसील सभागार में “नव निर्माण एवं विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशिष सिंह ‘आशू’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक आशिष सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश भय, अव्यवस्था और पिछड़ेपन से जूझ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाएं स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना को स्थानीय रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देने में मील का पत्थर बताया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जहां अपराध और माफिया का बोलबाला था, वहीं आज पारदर्शिता और विकास का माहौल है।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी एन. राम, तहसीलदार यशवंत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर, माधौगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा , मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सहित तहसील क्षेत्र के प्रधान, लेखपाल, कानूनगो और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया और सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जानकारी साझा की गई।

रिपोर्ट /कमरुल खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें