January 30, 2026 12:39 am

महिलाओं को वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा किया गया जागरूक

बेहटागोकुल,हरदोई।जिले के थाना बेहटा गोकुल परिसर में महिला दिवस पर क्षेत्र की सक्रिय महिलाओं और बालिकाओं को प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी कांत मिश्र द्वारा बुलाया गया। जिसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा लैपटॉप पर महिलाओं वबालिकाओ को जागरूक किया गया।मुख्यमंत्री श्री योगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं, बालिकायें जब सशक्त होंगी,तब ही प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओ को अपनी सुरक्षा,संरक्षण एवं सशक्त बनना है।महिलाएं व बालिकाएं हर गलत कार्य का विरोध करें,और सही बातों का सम्मान करें। महिलाएं व बालिकाएं को आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण सशक्त नही हो पाती हैं,महिलाओं व बालिकाओ सबसे पहले जागरूक होने की अति आवश्यकता है तभी महिलाएं व बालिकाएं मानसिक रूप से सशक्त हो पायेंगी।और आत्मनिर्भर बनेंगी। श्री योगी ने  1090 वूमेन पावर लाइन,181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे मे भी जानकारी दी। जब कहीं किसी के द्वारा छेड़छाड़ की घटना होती है तो उक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर स्थिति से अवगत कराकर प्रशासन से सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं, श्री योगी ने साथ ही ये भी कहा कि अगर किसी महिला या बालिका के साथ किसी भी तरह का अपराध होता है और यदि महिला थाने पर जाने में असमर्थ है तो डायल 112 पर सम्पर्क कर स्थिति से अवगत करा सकती है। श्री योगी कहा कि महिलाएं व बालिकाएं आज इस कार्यक्रम में जागरूक होकर यह संकल्प लें कि प्रत्येक महिला व बालिका अपने को सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करेंगी और उन पर हो रहे अपराधों के प्रति विरोध करने हेतु अटल रहें। महिलाएं व बालिकाएं अपने अन्दर आत्मबल पैदा कर किसी भी कार्य को करने में सक्षम होती हैं। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह, सूरज पाल सिंह,श्यामू कनौजिया,कास्टेबल प्रियंका सिंह चौहान,योगिता सिंह,अनुपम बाजपेयी आदि महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें