March 16, 2026 4:45 pm

पंचायत चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों को परेड के दौरान दिये गए टिप्स


हरदोई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स  द्वारा आज पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली गयी। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने, शस्त्रों की साफ सफाई व रखरखाव, डायल 112 की दो पहिया तथा 4 पहिया वाहन के रखरखाव व उस पर नियुक्त कर्मियों की समस्याओं को सुना गया। महोदय द्वारा 112 प्रभारी को PRV वाहनों की कमियो को दूर करने के लिए बताया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन के परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय,पुलिस कैंटीन, जिला नियंत्रण कक्ष, डायल 112 कार्यालय, शस्त्रागार, गेस्ट हाउस व आरटीसी बैरक, मेस तथा पुलिस लाइन में हो रहे कार्यों इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की साफ सफाई व सीसीटीवी आदि की व्यवस्था को देखा व संबंधित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें