February 13, 2026 1:27 pm

झाड़-फूंक कराकर वापस आते समय ई रिक्सा पलटा तीन घायल


मल्लावां,हरदोई।झाड़-फूंक करा कर वापस घर जाते समय ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलटा गया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के भड़वल-सलेमपुर के झबरी पुरवा में झाड़-फूंक करा कर वापस आ रहे ग्राम ह्योली थाना कासिमपुर के जमुना प्रसाद पुत्र रघुवर प्रसाद उम्र लगभग 70 वर्ष , होसराम  पुत्र पूरन उम्र लगभग 70 वर्ष व रूपरानी पत्नी होसराम उम्र लगभग 60 वर्ष जोकि ई-रिक्शा से अपने गांव जा रहे थे । तभी मल्लावां कस्बा के छोटा चौराहा के निकट अचानक ई-रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें तीनों सवार लोगों को गंभीर छोटे आई । स्थानीय  एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । लेकिन गंभीर हालत के चलते जमुना प्रसाद व होसराम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें