March 16, 2026 3:33 am

बैंक के बाहर दो गज की दूरी के नियम का नहीं हो रहा पालन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक हरियॉवा में कोरोना के नियमों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
हरदोई।कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं पेट्रोल पंप, बैंक, डाकघर, मेडिकल आदि को छूट दी गई है। इसके चलते आम लोगों को परेशानी ना हो। बैंकों के बाहर ग्राहक दिखाई देते हैं। लेकिन कई जगह दो गज की दूरी का पालन के प्रति ग्राहक गंभीर नहीं दिखते। बैंक प्रबंधन भी इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है। यदि ऐसे हालात रहे तो कोरोना का प्रभाव बढ़ेगा।
 थाना हरियॉवा क्षेत्र के अंतर्गत आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कोरोना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर इन दिनों ज्यादा घातक साबित हो रही है। देश भर में कोरोना संक्रमण इस तेजी से फैला है कि कई जगह आक्सीजन की कमी आ गई। इंजेक्शन, बेड आदि का टोटा तक पड़ गयाहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें