March 16, 2026 3:39 am

रेलिंग तोड़कर चोरी का ट्रक गर्रा नदी में गिरा, एसओजी के दो सिपाही समेत तीन डूबे

चालक का शव मिला, खबर लिखे जाने तक सिपाहियों की खोजबीन जारी,
एसपी समेत पुलिस के अधिकारी  मौके पर मौजूद
पाली,हरदोई। जिले में पाली थाना अंतर्गत एक ट्रक गर्रा नदी की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। ट्रक में सवार (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) SOG के दो सिपाही और ड्राइवर डूब गए। यह ह्रदय विदारक घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे के लगभग घटी  तब से रेस्क्यू जारी है। अभी तक सिर्फ ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। जबकि सिपाहियों का कुछ पता नहीं चला है। यह हादसा तब हुआ जब चोरी के ट्रक को एसओजी टीम हरदोई ला रही थी। एसपी अनुराग वत्स और पुलिस के अधिकारी सिपाहियों की गोताखोर के जरिए खोजबीन जारी है समाचार लिखे जाने तक सिपाहियों  का पता नहीं चला है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद से करीब 10 दिन पहले एक ट्रक चोरी हुआ था। ट्रक और चोरों की तलाश में लगी एसओजी टीम को गुरुवार तड़के सफलता मिल गई। ट्रक को पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर के पास बरामद कर लिया गया। सूचना के अनुसार ट्रक को लेकर एसओजी की टीम हरदोई आ रही थी। टीम के अन्य सदस्य अपनी गाड़ी पर थे, जबकि सिपाही श्रवण जायसवाल और जितेंद्र शर्मा,चालक के साथ ट्रक पर सवार थे।गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे पाली शाहाबाद मार्ग पर गर्रा नदी के पुल पर ट्रक पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। टीम के अन्य सदस्यों ने पाली थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन से ट्रक निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन क्रेन नदी से ट्रक को नहीं खींच पाई। जिसके बाद ट्रक को निकालने के लिए बड़ी क्रेन मंगवाई गई। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर का शव बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने तीनों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद नहीं हुए हैं। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ट्रक को निकालने का प्रयास कर रही है। ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें