March 10, 2026 9:37 am

पुलिस पिटाई से नाराज बिजली कर्मियो ने काटी बिजली

हरदोई।कछौना कस्बे में तैनात एक सिपाही ने पॉवर हाउस पर तैनात एक लाइन मैन को चौराहे पर पीट दिया।इससे नाराज होकर बिजली कर्मियों ने कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बाधित कर दी।नाराज कर्मियों को कोतवाली के जिम्मेदार दरोगाओं ने पहुंचकर समझाया जिसके बाद करीब 2 घण्टे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।भीषण गर्मी में बिजली बाधित होने से कस्बा व क्षेत्रवासी परेशान रहे।
कछौना कस्बे के पुराने पावर हाउस पर तैनात अनिल कुमार कलौली गांव में खराब हुई बिजली लाइन ठीक करने गया था।लाइन मैन अनिल कुमार लाइन में खराबी ठीक करने के लिए गया था और वहां से वापस आ रहा था कि शायद चौराहे पर कोई फॉल्ट होगी,उसे सही करने जा रहा था।आरोप है कि यहां चौराहे पर मौजूद एक सिपाही विवेक ने लाइन मैन को पीटना शुरू कर दिया।लाइन मैन अनिल का आरोप है कि उसने बताया भी कि वह बिजली कर्मी है इसके बाद भी उसको पीटा गया।इसके बाद नाराज होकर बिजली कर्मियों ने सम्पूर्ण फीडरों के बिजली सप्लाई बंद कर दी और पावर हाउस पर नारेबाजी शुरू कर दी। बिजली कर्मी सिपाही पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे मामले की सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज सिंह पुलिस बल के साथ पावर हाउस पहुंचे। नाराज बिजली कर्मियों को किसी तरह से समझाया बुझाया और सिपाही पर कार्यवाही कराने की बात कहकर बिजली सप्लाई चालू की। इस दौरान करीब 2 घंटे पूरे कस्बे के साथ 246 गांवों की बिजली बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने से लोग परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें