March 13, 2026 11:55 pm

एसआई राहुल द्विवेदी ने अपना खून देकर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की

हरदोई। कहते हैं हिन्दू हो या मुसलमान खून सबका लाल ही होता है, तो फिर जाति और धर्म को लेकर इंसान को आपस मे मतभेद नही करना चाहिए। इसकी मिसाल पेश की है पुलिस विभाग से जुड़े सब इंस्पेक्टर राहुल द्विवेदी ने।एसआई श्री द्विवेदी ने बताया कि पावर कारपोरेशन बावन के थाना अध्यक्ष मोहम्मद उजैर की माता जी आकस्मिक तवियत खराब होने के कारण उन्हें ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता थी। जब मुझे इसकी जानकारी हुई तो तत्काल जिला अस्पताल ब्लड बैंक पहुंचकर अपना ब्लड डोनेट किया। विदित हो कि श्री द्विवेदी पुलिस विभाग में रहते हुए इंसनायित का फर्ज नही भूलते। गरीबों व ज़रूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए जनपद में उनकी पहचान बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें