March 3, 2026 9:43 am

आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राप्त उपलब्धियों के संबन्ध मे आहूत जूम मीट के माध्यम से क्षमता संवर्द्वन किया गया-हेमन्त राव

हरदोई एवं लखीमपुर को कार्यशाला मे अपने सफल अनुभवों को अन्य जनपदों के साथ साझा करने हेतु चुना गया-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
हरदोई।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्रधानों की सक्रिय सहभागिता हेतु उठाये गये कदम एवं उसके कारण जनपद के विद्यालयों मे अवस्थापना सुविधा के कराये गये कार्यो के संबन्ध मे जनपद की आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राप्त उपलब्धियों के संबन्ध मे प्रदेश के समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त जिला समन्वयकों का 05 जून को अपरान्ह 03 बजे से 04 बजे तक आहूत जूम मीट के माध्यम से क्षमता संवर्द्वन किया गया।उन्होंने बताया है कि प्रदेश स्तर पर आज के जूम मीटिग/कार्यशाला मे केवल जनपद हरदोई एवं लखीमपुर के बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत आपरेशन कायाकल्प की उपलब्धियों को देखते हुये इनकों कार्यशाला मे अपने सफल अनुभवों को अन्य जनपदों के साथ साझा करने एवं क्षमता संवद्वन हेतु चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें