March 12, 2026 1:39 pm

जर्जर तारों में विद्युत सप्लाई होने से हो रहे लगातार फाल्ट

निर्बाधित बिजली सप्लाई न मिलने से उमस ने संचारी रोग को दी दावत

पिहानी/हरदोई।बढ़े चढ़े तापमान में उमस भरी गरमी में बिजली कटौती से जनता बेहाल है।नगरीय मोहल्लों की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोकल फाल्ट से बिजली की बार-बार की कटौती जीना मुहाल किए है।ऐसी स्थिति में संचारी रोग पैर पसारने लगा है।
बृद्ध जनों से लेकर गर्भवती महिलाएं और शिशुओं का बुरा हाल हो रहा है।यहां बार बार की बिजली कटौती का कारण वर्षों से पड़ी केबिल है जोकि पुरानी होने के साथ-साथ जगह जगह टूटकर जर्जर हो चुकी है।इस जर्जर केबिल को बदलवाने के लिए पिहानी उपकेन्द्र से लेकर मंध्याचल विद्युत निगम लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष व एम डी को कई कई बार पिहानी पालिकाध्यक्ष से लेकर तमाम सामाजिक संगठन के संभ्रांत लोगों ने पत्र भेजकर माँग की है मगर नतीजा आज भी सिफर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें