March 17, 2026 5:26 am

न गड्ढा खोदा,न पानी डाला, पौधा रख फोटो खींच कर पूरी की जिम्मेदारी

पिहानी नगर पालिका परिषद का मजाक बना पौधरोपण, अधिकारियों ने की पौधरोपण की खानापूर्ति

हरदोई।पिहानी के रासलीला मैदान के निकट अंत्येष्टि स्थल पर 500 पौधे रोपे गए, लेकिन एक भी पौधे को व्यवस्थित तरीके से न गढ्डे में लगाया गया था और न ही उसमें मिट्टी ठीक से डाली गई थी। कई पौधों को तो बेकदरी से फेंक दिया गया। कुछ पौधे तो मात्र डंडी जैसे लगाकर खानापूर्ति कर ली गई थी।

भाजपा के नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह ,मुजाबिर हुसैन जैदी व नीरज सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का बेमन व खानापूर्ति कर पौधारोपण करने का आरोप लगाया।
प्रदेश स्तरीय टारगेट को पूरा करने के लिए कस्बे में भी तीन हजार से ज्यादा पौधों को रोपने का लक्ष्य रखा गया। ताबड़तोड़ तरीके से पौधे रोपने का काम हुआ। कहीं तरीके से तो कहीं खानापूर्ति के पौधे रोपे गए। पंचायतों में जहां कोई देखने वाला नहीं था, वहां कई जगह पूरी बेकद्री से पौधरोपण को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें