January 13, 2026 12:01 pm

वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग-विष्णुदत्त मिश्रा

वन महोत्सव के अवसर पर हुआ बृहद पौधरोपण

टड़ियावां/हरदोई शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी हरदोई के निर्देशों के अनुपालन में वन महोत्सव के अवसर पर पूरे जिले में लक्ष्य के सापेक्ष बृहद स्तर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के साथ साथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में पौधरोपण किया गया।

इसी क्रम में विकास खण्ड टड़ियावां की ग्राम पंचायत बरगांव में नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा द्वारा पत्नी श्रीमती ऋतू मिश्रा के साथ पीपल ,गूलर आदि भिन्न भिन्न प्रजाति के 101 पौधे रोपित किए।श्री मिश्र ने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा 1400 पौधे रोपित किए गए।उन्होंने वहाँ मौजूद ग्रामीणों को वृक्षों की महत्ता के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वृक्ष ही प्राकृतिक सन्तुलन बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं।जन्म से मृत्यु तक ये हमारे सच्चे साथी हैं।जिस ऑक्सीजन के बिना हम एक क्षण के लिए भी जीवित नहीं रह सकते।वह प्राणवायु हमें इन्हीं से प्राप्त होती है।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सभी को रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई।इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी,प्रधान पति एवं प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके साथ ही नौधा ब्रह्मदेव बाबा आश्रम बहोरवा मैं कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा मनोकामनी,गुलाचीन, पीपल,बरगद,गुड़हल,चांदनी आदि पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर जय गोपाल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, कुलदीप पांडेय(मास्टर), संदीप पांडेय,शिवपूजन पांडेय, दिवाकर पांडेय, सुधीर पांडेय, पप्पू मिश्रा, सुबोध पांडेय, अर्पित पांडेय, सोनू पांडेय, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें