March 17, 2026 2:00 am

शहीद मेजर पंकज पांडे के परिजनों को यूपी सरकार के मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 

हरदोई।अरुणाचल प्रदेश के तंबौला में अपने साथी को बचाने के लिए खाई में गिर जाने पर शहीद हुए हरदोई के भारतीय सेना में तैनात मेजर पंकज पाण्डे  के शहीद होने पर प्रदेश सरकार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही ₹5000000 की आर्थिक सहायता भी पीड़ित परिवार के लिए स्वीकृत की है।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल शहीद मेजर पंकज पांडे के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत ₹5000000 का चेक सौंपेंगे।शहीद मेजर पंकज पांडे आवास पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष  सुखसागर मिश्र मधुर ने पहुँच कर परिवारी जनों को ढाढस बंधाया और श्रधांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें