March 4, 2026 4:57 pm

कुएं में गिरा गोवंश,नहीं पहुंची मदद तो तीस फुट गहरे कुएं में युवकों ने रेस्क्यू कर बचाई जान 

हरदोई। जिले में कुछ ग्रामीणों युवको ने कुएं में गिरे गोवंश की जान बचाने के लिए अपनी परवाह न करते हुए गहरे कुएं में उतर कर गोवंश को जीवित बाहर निकाल लिया।कुएं के अंदर काफी देर से गोवंश पड़ा हुआ था।कुएं के अंदर से गोवंश की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के युवकों ने जब कुएं में झाँक कर अंदर देखा तो कुएं के अंदर गोवंश पड़ा नजर आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी लेकिन जब काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो गांव के युवको ने 30 फुट गहरे कुएं में उतर कर गोवंश को रस्सी से बांधा और उसके बाद ग्रामीणों ने  मिलकर कुएं के ऊपर खींच कर उसकी जान बचा ली।
ज्ञात हो कि सांडी  इलाके में आदमपुर गांव के बाहर एक खेत में बने कुएं में एक गोवंश गिर गया था,कुएं के अंदर गिरे गोवंश की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों ने झांक कर देखा,कुएं के अंदर गिरे पड़े गोवंश को देख कर हैरान रह गए। इसके बाद  ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी लेकिन जब कोई मौके पर नहीं पहुंचा तो गांव के कुछ उत्साही युवको ने गोवंश की जान बचाने का फैसला किया और दो युवक कुएं के अंदर उतर गए। अंदर उतरने के बाद उन्होंने गोवंश को रस्सी से बांधा उसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रस्सी में बंधे हुए गोवंश को कुएं के अंदर से खींचकर बाहर निकाल कर उस की जान बचायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें