March 15, 2026 6:04 pm

नाबालिग किशोरी ने युवक पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज
बिलग्राम/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर बने फार्म में काम कर रही नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ की, पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
पिता के द्वारा दी गई तहरीर में  बताया गया है कि हमारी पुत्री खेत पर बने फार्म में काम कर रही थी ,तभी गांव का ही युवक आदित्य उर्फ मोनू यादव मेरी लड़की का हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। मेरी लड़की चिल्लाने लगी।आवाज सुनकर आसपास के लोग जब ललकारते हुए खेत  पर पहुंचे, तब तक आरोपी युवक मौके से भाग चुका था। घर वापस आई युवती ने पिता को सारे माजरे से अवगत कराया। जिसके बाद पिता ने थाने पर तहरीर देकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें