March 15, 2026 4:51 pm

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मिला नग्न अवस्था में 8 वर्षीय लड़की का शव

पिता ने जताई रेप कर हत्या की आशंका
हरियावां,हरदोई।हरियावां थाना क्षेत्र के गोड़ाखेड़ा गांव में गन्ने के खेत में 8 वर्षीय लड़की के शव मिलने से हड़कंप मच गया ।मिली जानकारी के अनुसार,गोड़ाखेड़ा निवासी बंशीलाल की 8 वर्षीय पुत्री हेमा1अगस्त की शाम 5:00 बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं पाई। पीड़ित पिता ने हरियावां थाना परिसर में 11:00 बजे 2 जुलाई को सूचना दी।मौके पर सक्रिय हुई स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों ने गांव के बाहर जगदीश के खेत में लड़की का नग्न अवस्था में क्षत-विक्षत शव मिला।सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी एडिशनल एसपी, सीओ सिटी ,सीओ हरियावां के साथ थाना प्रभारी मझिला, थाना प्रभारी हरियावां चौकी इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा फोरसेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।जांच करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता के शक के आधार पर बाबू पुत्र सीताराम भुर्जी निवासी गोडा खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया, सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें