March 4, 2026 11:37 am

महर्षि विद्या मंदिर में 12वीं के 9 विद्यार्थी रहे टॉप पर

हरदोई।सांस्कृतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में अग्रणी महर्षि विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा के 9 विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बारहवीं कक्षा का परिणाम 30 जुलाई को घोषित हो गया था किंतु दो विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल के परिणाम लेट आने की वजह से परिणाम 2 दिन बाद घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा के परिणाम में छात्र अक्षत प्रताप सिंह ने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे, दशशांक सक्सेना 95.67% अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि परिणीता शुक्ला ने 95.17 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 9 विद्यार्थियों ने टाप कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें