March 16, 2026 8:19 am

अखिल भारतीय  ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बनने के बाद शरद सिंह का जिले में हुआ जोरदार स्वागत

हरदोई। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष बनने के बाद शरद कुमार सिंह प्रधान ककरघटा का जिले पर आज स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि शरद सिंह को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन से हरदोई के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वह अच्छे से निभाएंगे। साथ ही विपिन मिश्रा ने ओमप्रकाश सिंह उर्फ उमा सिंह को अवध प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही विपिन मिश्रा की अनुमति से कमल किशोर त्रिपाठी को ब्लाक भरावन का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वहीं जितेंद्र कुमार सिंह को सांडी का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पवन सिंह प्रदेश महासचिव ,अखिल भारतीय प्रधान संगठन विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों के हितों की रक्षा करना एवं समाज का विकास करना है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पिहानी कुशी वाजपेई, टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, संजीव मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष, रुपेश पांडे जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष शाहजहाँपुर अभिषेक मिश्रा, मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय प्रधान संगठन गोविंद पाठक, मनोज मिश्रा, पुतन्ने सिंह, राघवेंद्र सिंह भूरे ,सुमित सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, सुधीर सिंह, विकास मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें