March 16, 2026 8:19 am

भाजपा कार्यकर्ता हैं अमूल्य धरोहर, सहज सरल और शालीनता उसकी पहचान-स्वतंत्रदेव सिंह

हरदोई।भाजपा की शाहाबाद और सदर विधानसभा योजना की बैठक क्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बूथ, मंडल एव सेक्टर संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओ के लिए परीक्षा की घड़ी है और सभी पार्टी के कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।
शाहाबाद विधानसभा की बैठक में विधायक रजनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, रामू त्रिवेदी और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।
सदर विधान सभा की योजना बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता पार्टी की अमूल्य धरोहर है जो भाजपा की क्षत्रछाया में सिंचित होता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संयम और शालीनता का आचरण आत्मसात करना होगा। २०१४ में प्रधानमंत्री मोदी के आने से हर आम कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है कि भाजपा परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद से कोसो दूर है। भाजपा में सिर्फ राष्ट्रवाद सर्वप्रथम है। इससे पहले की सरकारों गांधी से शुरू होती थी और गांधी पर खत्म पर जब से भाजपा की मोदी सरकार आई है बाबा साहब अम्बेडकर से लेकर सरदार पटेल और अटल बिहारी वाजपई से लेकर शहीद सैनिकों के सम्मान में  बड़े बड़े उच्च संस्थानों का नामकरण कर उनको सम्मान दिया है।
राम मंदिर, धारा ३७०, काशी मंदिर का निर्माण किसी पार्टी ने आज तक कोई कदम नहीं उठाया, पर प्रधानमंत्री मोदी ने जनमानस को विश्वास में लेकर राष्ट्रवाद और देशहित सभी मुद्दों का निराकरण किया। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में एक भी दंगा, बम फटने जैसी घटना नहीं घटी। भाजपा की सरकार में सभी धर्म और जाति का ख्याल रखा। सभी वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र और संचालन राजेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम में सदर विधायक नितिन अग्रवाल, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, विद्याराम वर्मा, रामबहादूर सिंह,
नगरपालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती पीके वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राजा बक्श सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित विनोद राठौर, महामंत्री अजीत सिंह, अनुराग मिश्र, मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, आईटी सौरभ सिंह गौर, पारुल दीक्षित, समीर सिंह, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, अखिलेश पाठक, आकाश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता, अविनाश मिश्र, नीरज तिवारी, विपिन सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें